विधायक शिव अरोरा ने खुशी विला में सुनी समस्या  

रुद्रपुर। खुशी विला पहुँचे विधायक शिव अरोरा । जहाँ उन्होंने लोगो की समस्याओं को सुना साथ ही पूर्व में कालोनिवासियो द्वारा अवगत करवाई गई समस्याओं के समाधान पर विधायक शिव अरोरा का आभार जताते हुए उनका फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत भी किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा चुनाव बाद खुशी विला क्षेत्र में आना हुआ हालाकि यहाँ की जनता द्वारा विद्युत तारो की व अन्य समस्याओं को लेकर विषय संज्ञान में लाया गया था जिसका समाधान करवा दिया गया हैं। उन्होंने कहा हमारी कार्यक्षेली थोड़ी भिन्न है हम समस्याओं लटकाने में नही उनके निवारण की ओर ध्यान देते हुए रुद्रपुर में कार्य कर रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा जनता ने उनको क्षेत्र के विकास के लिये चुना है और वो उसपर खरा उतरने के लिये लगातार कार्य कर रहे है। एक विधायक के रूप में क्षेत्र में नई नई योजनाएं आये और क्षेत्र की जनता उससे सीधे लाभान्वित हो ऐसा प्रयास रहता हैं। वही विधायक ने  कालोनिवासियो द्वारा  सड़क व नाली निर्माण जैसी समस्याओं से अवगत करवाया है निश्चित रूप से आने वाले समय मे उन कार्यो को भी करवाया जायेगा । विधायक शिव अरोरा ने कहा सड़क नाली चारो ओर बन ही रही है लेकिन हम उससे भी आगे एक नये रुद्रपुर के संकल्प को लेकर चल रहे हैं जिससे हम क्षेत्र सुंदर नजर आए और रुद्रपुर के विकास मॉडल को हर मंच पर सराहा जाये ऐसी सोच के साथ हम कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मण्डल महामंत्री राजेश जग्गा, धीरेंद्र पटेल, अरविंद गंगवार, कृष्ण चौधरी, प्रकाश सुन्द्रियाल, राजकुमार, यतेंद्र चौधरी, सुनील शर्मा, सुमेर सिंह,नीरज शर्मा,राकेश सेमवाल, सजेंद्र,बी एन तिवारी,रंजन सिंह,प्रवीण, सीमा, शालिनी,रजनी व अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली