दुकानों को बचाने के लिए व्यापारियों का आंदोलन जारी

दुकानों को बचाने के लिए व्यापारियों का आंदोलन जारी
रूद्रपुर। जी 20 की बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों को खुश करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापारियों के किये जा रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि प्रशासन का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो इसके विरूद्ध अभी तो सिर्फ रूद्रपुर की कुछ मार्केट बंद हैं व्यापारी प्रदेश बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यह बात व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने आज राममनोहर लोहिया मार्केट में व्यापारियों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन विदेशी मेहमानों का स्वागत करना चााहता है तो व्यापारी भी इसमें सहयोग करने को तैयार हैं। इसके लिए व्यापारी अपनी दुकानों के आगे फूलदार गमले, कालीन, तिरंगा झंडा भी लगा लेंगे। जिससे विदेशी मेहमान आकर्षित होंगे। लेकिन दुकानों को उजाड़ने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री भुड्डी ने कहा कि अपनी दुकानें बचाने के लिए व्यापारी कल 16 मार्च को धरना स्थल पर खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की स्थानीय विधायक शिव अरोरा से वार्ता हुई है। उन उपर व्यापारियों का विश्वास है। शीघ्र ही समस्या का समाधान निकल जायेगा। श्री भुड्डी ने कहा कि आवश्यकता अनुसार मार्ग चौडाई सीमित कर व्यापारियों की दुकानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं पर भी व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। इसके खिलाफ सारे व्यापारी एकजुट हैं। वार्ता के दौरान जिला महामंत्री निर्मल सिह हंसपाल, सुरमुख सिंह विर्क, उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, सुरेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, राममनोहर लोहिया मार्केट अध्यक्ष आशू ग्रोवर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, वरिष्ठ व्यापारी सुरेन्द्र तनेजा आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति