महिला की अश्लील फोटो अपलोड करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

महिला की अश्लील फोटो अपलोड करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो प्रसारित करने पर उधमसिंहनगर पुलिस ने की दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र के आदेश संख्या सीओके साइबर काइम (विविध)/2022 / 1017 दिनांकः 08-02-2023 के अनुसार जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल मे साइबर धोखाधड़ी से सम्बन्धित विवेचनाधीन अभियोगों मे वाछित अभियुक्तों की तस्दीक एवं गिरफ्तारी हेतु परिक्षेत्र स्तर पर टीम का गठन किया गया, जिसमें कुल 289 अभियुक्तों / वांछितों / संदिग्धों की तलाश / गिरफ्तारी हेतु दो निरीक्षक, 11 उपनिरीक्षक एवं 17 कॉन्स्टेबल की टीम को क्रमशः पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आसाम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान राज्यों के विभिन्न जनपदों में भेजा गया।
लगभग एक माह तक लगातार चले इस सम्पूर्ण सघन अभियान में विभिन्न प्रदेशों की विषम परिस्थितियों में कुल 289 अभियुक्तों / संदिग्धों / वांछितों में से 58 अभियुक्तों को धारा 41 क/41 क(1) दं०प्र०सं० का नोटिस तामील कराया गया, 29 अभियुक्तों / संदिग्धों / वांछितों का नाम पता तस्दीक हुआ। दो अभियुक्तगण जो थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर के मु0अ0सं0 140 / 2021 धारा 66 सी/ 67 आईटी एक्ट में वांछित क्रमशः 1- हनी सिंह पुत्र प्रमोद कुमार निवासी तपेश्वरनाथ मन्दिर के पास थाना सुभाष नगर जिला बरेली, उ०प्र०, उम्र 21 वर्ष, व अमित पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम सिकेरा, थाना कासगंज जिला बरेली, उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष को सुभाष नगर बरेली से कल गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप