रुद्रपुर में धारा 144, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, कई नजरबंद

रुद्रपुर में धारा 144, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, कई नजरबंद
रुद्रपुर।  उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रुद्रपुर में भारी पुलिस बल के बीच शुक्रवार को रोडवेज के सामने अवैध दुकानों को प्रशासन ने ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं व्यापारी नेताओं को देर रात नजरबंद कर लिया गया है। साथ ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल को वैशाली स्थित घर से गिरफ्रतार किया गया है।
शुक्रवार की सुबह राममनोहर लोहिया स्थित दुकानों को ध्वस्त करने के लिए भारी संख्या में पुलिस अफसर व कर्मी पहुंच गए। एसडीआरएफ की भी टीम भी पहुंची। करीब साढ़े सात बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मार्केट में मौजूद ठेलों को पुलिस ने हटाया। डीडी चौक से इंदिरा चौक तक मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर वनवे कर दिया गया। यातायात व्यवस्था बनाये रऽने के लिए रुट डायवर्ट कर दिया गया है। कुछ दुकानदार का  सामान समेटने लगे। जैसा कि संभवना व्यत्तफ़ की जा रही थी कि विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही प्रशासन द्वारा डीडी चौक से इन्द्रा चौक तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर दुकानों को ध्वस्त कर दिया जायेगा। सही साबित हुई आज प्रातः से ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनों की मदद से दुकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। इससे पूर्व प्रशासन द्वारा गत रात्रि को ही नगर में धारा 144 लगा दी गई थी।साथ ही व्यापारियों के भारी विरोध की संभावना को देऽते हुए न सिर्फ जनपद उधमसिंहनगर बल्कि पड़ोसी जनपदों से भी भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर मुख्य स्थानों पर तैनात कर दिया गया था। इतना ही नहीं प्रशासन ने कई व्यापारियों व विरोधी दल के कुछ नेताओं को भी आज तड़के ही उनके घरों से उठा लिया था।
आज शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे एसएसपी मंजूनाथ टीसी के साथ एसडीएम प्रत्यूष कुमार सिंह व अन्य कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रोडवेज के सामने पहुंचे और उनकेे निर्देश पर राममनोहर लोहिया मार्केट की दुकानों के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया गया। अतिक्रमण ध्वस्तीकरण दौरान किच्छा बाईपास रोड़, गांधी पार्क के चारों ओर, डीडी चौक से इन्द्रा चौक रोडवेज स्टेशन, सुपर मार्केट, काशीपुर बाईपास रोड़घ् पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। डीडी चौक से इन्द्रा चौक तक यातायात भी डायवर्ट किया गया ।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे गौरव बेहड़ को पुलिस ने हिरासत में लेकर पंतनगर थाने में बैठाया। वहीं, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को भी हिरासत में लिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल को भी हिरासत ले लिया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी सिटी मनोज कत्याल सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शहर के करीब पांच व्यापारी नेता व जनप्रतिनिधियों को नजरबंद किया गया है एसएसपी का कहना है कि एनएच 87 के अधिग्रहण की जद में आई जमीन को ऽाली कराया जाएगा और जो अवैध निर्माण हैं उनको हटाया जाएगा। इस पूरी कार्यवाई के लिए धारा 144 लागू की गई है। इस कार्यवाई को करने के लिए दूसरे जिलों से फोर्स मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कष्ट के समय वे व्यापारियों के साथ है। प्रभावित व्यापारियों को दूसरी जगह बसाने में मदद की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर रही  रहे। अपनी दशकों पुरानी दुकानों को टूटते देऽ कई व्यापारियों की आंखो में आंसू छलकते रहे। प्रशासन द्वारा गत रात्रि दुकानें खली करने की पुनः मुनादी करने के बाद दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों से सारा सामान निकाल लिया गया था। दुकानों के ध्वस्तीकरण का काम जारी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति