80 लाख की रंगदारी मांगकर डाक से भेजी गोली

Spread the love

खटीमा। डिजिटल करेंसी में रंगदारी मांगने का पहला मामला सामने आया है। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री को अज्ञात व्यक्ति ने डाक से पत्र भेजकर 3.5 बिटक्वाइन (करीब 80 लाख रुपये) की रंगदारी मांगी है। लिफाफे में उसने 32 बोर पिस्टल की एक गोली भेजकर धमकाते हुए लिखा है कि हमारे लिए गोली कीमत हमारे लिए महज दो सौ है, तुम्हारे लिए कितनी है खुद ही सोच लो।
रंगदारी न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ रंगदारी के लिए धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। लोहियाहेड रोड निवासी देवेंद्र कुमार जुनेजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका राइस मिल का कारोबार है। 12 फरवरी को उन्हें उनकी फर्म के नाम से डाक द्वारा एक लिफाफा मिला। जिसके अंदर एक छोटी सी डिब्बी में 32 बोर पिस्टल का कारतूस व एक टाइप किया धमकी भरा पत्र था।
पत्र मिलने के बाद डर की वजह की से उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि बिटक्वाइन में रंगदारी मांगने का यह पहला मामला सामने आया है। विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पत्र में लिखा हमें हल्के में मत लेना रंगदारी मांगने वाले ने पत्र में लिखा है कि बात को सही तरीके से नहीं समझा तो याद रखना मौके सिर्फ चार हैं, तुम्हारे पास।
हम परिवार के किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते, लेकिन हमारी बात को हल्के में लिया तो हमें मजबूर होना पड़ेगा। अब भी पैसे से ज्यादा जरूरी हैं तो कंधों को मजबूत रखना, क्योंकि बच्चों की अर्थी का वजन बहुत ज्यादा होता है। 3.5 बिटक्वाइन की कीमत कोई बहुत ज्यादा नहीं है किसी भी जिंदगी के लिए। यह आखिरी मौका है, तुम्हारे पास। कोई भी हम तक पहुंच नहीं सकता मगर हम जब चाहें तुम्हारे पूरे परिवार तक पहुंच सकते हैं। हमारे ट्रस्ट वालेट में 25 फरवरी तक बिटक्वाइन देने का समय है। रंगदारी मांगने वाले आरोपित ने टाइप किया हुआ पत्र भेजा है। माना जा रहा है कि ऐसा उसने हैंडराइटिंग पकड़ में आने से बचने के लिए किया होगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह हरकत किसी शातिर या करीबी की भी हो सकती है। भारतीय करेंसी में एक बिटक्वाइन की कीमत करीब 23 लाख बिटक्वाइन एक डिजिटल करेंसी है। इस पर किसी बैंक या सरकार का कंट्रोल नहीं होता है। इस आभासी मुद्रा को आनलाइन का कैश वर्जन भी माना जाता है। भारतीय करेंसी में एक बिटक्वाइन की कीमत 23 लाख रुपये से अधिक है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप