माथे पर तिलक, हाथ में कलावा, राहुल बन कासिम ने प्रेमजाल में फंसाया, फिर हुआ यह

Spread the love

बरेली। माथे पर लंबा तिलक, हाथ में कलावा और राहुल नाम रखकर कासिम ने 12वीं की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा को सच का पता चला तो छात्रा ने निकाह का दबाव बनाया। जिसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं घर में घुसकर अपहरण की भी कोशिश की। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। बारादरी पुलिस के मुताबिक, आरोपी कासिम और छात्रा आसपास के रहने वाले हैं। आरोप है, कासिम ने खुद का नाम राहुल बताकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी कासिम ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली।
कई महीने बाद छात्रा को पता चला उसके प्रेमी राहुल का असली नाम कासिम है। इस पर छात्रा ने उससे बात करना छोड़ दिया। कासिम रंजिश मानने लगा और साथियों के साथ छात्रा के घर में घुस आया। जबरन निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
छात्र को जबदस्ती खींचकर ले जाने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी आ गए। उन्होंने आरोपी कासिम को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग गए। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveबरेली की कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जहाँ फिटनेस और सेहत बनाने के नाम पर महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ किया जा…

    बरेली पहुँची सिख सामाजिक न्याय यात्रा भुल्लर बोले नफरत की राजनीति कर रही भाजपा, सिखों को नहीं मिला मालिकाना हक*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर निकली ‘सिख सामाजिक न्याय यात्रा’ का आज बरेली पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ। सपा के राष्ट्रीय सचिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प