कोचिंग जा रही युवती से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा पुलिस ने युवती का रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ और विरोध करने पर अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक रम्पुरा निवासी एक युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अप्रैल को वह घर से बाजार में कोचिंग के लिए जा रही। आरोप है कि रम्पुरा निवासी किशन पाल उर्फ किशन कोली ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने उससे अभद्रता की। शोर शराबा सुन कर मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। तभी वह वहां से भाग गया। युवक उसके घर के पास रहता और आये दिन उस पर गलत नजर रखता है। प्रभारी कोतवाल अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद