कड़ी सुरक्षा के बीच जग्गा की हुई कोर्ट में पेशी

रुद्रपुर। आईएसआई से ताल्लुक रखने वाला जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को पुलिस ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन की पुलिस रिमांड लिया। ताकि पूछताछ की जा सके।
जनपद की पुलिस जग्गा को पूछताछ के लिए दिल्ली से रिमांड पर लायी है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर कई रहस्यों से पर्दा उठायेगी।

पुलिस के मुताबिक गूलरभोज के कोपा कृपाली निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा ने वर्ष 2018 में एक कार चालक की हत्याकर शव को उन्नाव यूपी में फेक दिया था। हत्याकांड में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जग्गा को गिरफ्रतार कर हल्द्वानी जेल भेज दिया था। इसके बाद वर्ष 2022 में जग्गा ने अपनी बहन की शादी का बहाना बनाकर कोर्ट से पैरोल ले लिया और तभी से फरार हो गया। समयावधि निकलने के बाद जब जग्गा कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ,तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। मगर जग्गा का कोई सुराग नहीं लगा। फरवरी 2023 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जगजीत सिंह उर्फ जग्गा व उसके साथी नौशाद को गिरफ्रतार कर लिया। दिल्ली पुलिस का आरोप था कि जग्गा प्रतिबंधित संगठन खालिस्तानी टाइगर फोर्स का समर्थन कर युवाओं को भडक़ा रहा था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। इसकी जानकारी मिलते ही जिला पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया गया। तभी से जिले की पुलिस जग्गा को पुलिस रिमांड पर लाने का प्रयास कर रही थी। कोर्ट से जग्गा की रिमांड का आदेश पारित होने के बाद ऊधमसिहनगर पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर अपनी हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस जग्गा को सितारगंज सेंट्रल जेल लेकर पहुंच थी। चालक की हत्या के बाद से ही जग्गा के कई नाम सामने आए है और उसने हल्द्वानी जेल में बंद अपने दो करीबी साथियों को अगस्त 2022 में रुद्रपुर कोर्ट के सामने से छुडाने का प्रयास भी किया था। मगर पुलिस की सजगता से उसके दो साथी गिरफ्रतार हुए थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद