सैकड़ों लोगों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटा चले प्रदर्शन से प्रशासन के फूले हाथ पांव सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शन हुआ समाप्त

Spread the love
सैकड़ों लोगों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
करीब डेढ़ घंटा चले प्रदर्शन से प्रशासन के फूले हाथ पांव
सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शन हुआ समाप्त
गदरपुर। थाने के गेट के सामने सड़क पर शव रखकर सड़क जाम के मामले से प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में घायल विद्युत विभाग में लाइनमैन पद पर कार्यरत संविदा कर्मी सतेंदर की मौत हो गई थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। शव शनिवार जब पोस्टमार्टम से वापस आया तो लोगों ने मामले में जिम्मेदार स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ हत्या कि मुकदमा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक सतेंदर का शव को लेकर मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ गदरपुर थाने गेट के सामने सड़क पर बैठ गए। पीड़ित पिता  ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार कौ सतेंदर अपनी बाइक से गदरपुर पावर हाउस बजर पट्टी स्थित अपने आवास पर जा रहा था। जब वहां मजार शिला के कब्रिस्तान के पास पहुंचा तो रजपुरा नंबर दो निवासी बलवंत सिंह लापरवाही से स्कॉर्पियो कार से बड़ी तेजी व लापरवाही से चलाकर हूटर बजाता हुआ सकेनिया मोड़ की ओर गया और जान से मारने की नियत से गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे सतेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के दिशानिर्देशों के पालन हेतु बलवंत सिंह के बकाया बिल के कारण पूर्व में उनके मोटर का कनेक्शन विच्छेद किया था। जिस कारण उन्होंने बदले की भावना में मेरे पुत्र को जानबूझकर वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी है  जिससे गुस्साए परिजन और गांव के लोगों ने शनिवार को थाना गेट के सामने शव रखकर करीब डेढ़ घंटा प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी भी मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजनों व अन्य लोगों ने धरना समाप्त कर शव का दाह संस्कार किया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी