रूद्रपुर पहुंची उत्तराखण्ड की झांकी’’ मानसखण्ड’’     विधायक तथा जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर आम जनता में दिखाये जाने के लिए  किया रवाना 

Spread the love

रूद्रपुर।  राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड की झांकी’’ मानसखण्ड’’ को विधायक शिव अरोरा तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर आम जनता में दिखाये जाने के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देवभूमि के लिए यह बहुत गौरव का समय है कि कर्तव्य पथ पर राज्य की मानसखण्ड पर आधारित झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखण्ड की झांकी को राज्य गठन के बाद से पहली बार प्रथम स्थान मिला है, जो हमारे लिये तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस झांकी में जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का समावेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैतृत्व में जिस प्रकार से अध्यात्म और देवभूमि का प्रचार प्रसार हो रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि झांकी को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी हेतु रोका जायेगा और झांकी किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा होते हुए चम्पावत जिले में प्रवेश करेगी, जिससे कि सभी क्षेत्रवासियों को झांकी में जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का समावेश से तैयार सुन्दर झांकी के दर्शन हो सकें।इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार नीतू डागर आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप