पुलिस ने रिजॉर्ट में छापा मारकर 14 लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा भारी मात्रा में मिलीं आपत्तिजनक सामग्री   

देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस ने देर रात होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में छापा मारा। जहसं वा पुलिस ने 14 लड़कियों को पकड़ा। इन में पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात एक रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

मानव-तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार को स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस रिजॉर्ट पर होने वाली संदिग्ध परिस्थितियों और संदिग्ध लोगों के आवागमन की सूचना दे रहे थे। इस रिजॉर्ट पर रेव पार्टियों की भी खबरें मिल रही थीं, जिनमें प्रदेश से बाहर के युवक युवतियों द्वारा भारी मात्रा में नशे के प्रयोग एवम् देहव्यापार की भी सूचनायें थीं। ज्ञानेन्द्र कुमार ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर से भेंटकर स्थिति से अवगत कराया। जिसके उपरांत कुंवर ने एसपी सिटी सरिता डोभाल एवम् सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र कुमार को लेकर एक विशिष्ट पुलिस दल का गठन किया, जिसे इस रेव पार्टी पर गोपनीय तरीके से कार्यवाही को निर्देशित किया गया। इस दल में एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट, थाना पटेलनगर, कैंट, बसंत विहार आदि थानों के पुलिस बल को शामिल किया गया। रिजॉर्ट में छापेमारी के बाद वहां से भारी मात्रा में चरस, दूसरे राज्यों की शराब की बोतलें, संदिग्ध अवस्था में तमाम युवतियां बरामद हुईं। तमाम सावधानियों के बावजूद रिजॉर्ट संचालक और संदिग्ध वस्तुओं के साथ कुछ लोग फरार होने में सफल हो गये। रात्रि डेढ़ बजे सभी लोगों को अग्रिम पूछताछ के लिये, थाना सहसपुर लाया गया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद