कार रोकने में पुलिस पर फायरिंग, एक गिरफ्तार, तीन फरार

किच्छा। प्रतिबंधित मांस से भरी दो कारों को रोकने पर कार सवारों ने पुलभट्टा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही मामूली रूप घायल हो गया। जबकि एक अन्य बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और सवार घायल हो गया।
गुरुवार सुबह एनएच-74 पर शंकरफार्म के निकट पुलभट्टा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने आगे पीछे चल रही वेगेनार और इको कर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन सवारों ने कार को गति देते हुए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान सिपाही महेंद्र सिंह कार से बचने के प्रयास में मामूली रूप से चोटिल हो गया। इसी दौरान अनियंत्रित कारो ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि उसका सवार घायल हो गया। पुलिस की सख्ती दिखाते हुए दोनों कारो को कब्जे में कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दोनों कारो से पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस व आरोपी से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद