खनन से झुका कालिका मंदिर ,स्कूल व आवासीय मकानों को  भारी  खतरा खनन रोकने के लिए प्रशासनिक इकाई जिम्मेदार या ऊंची पहुंच का प्रभाव खनन पर भारी

Spread the love

बागेश्वर। कांडा में शंकराचार्य द्वारा स्थापित मां कालिका मंदिर को बचाने के लिए डीएम अनुराधा पाल द्वारा खनन रोकने को खान मालिक को दिए आदेश का अब तक पालन नहीं हुआ है। बुधवार को भी खान मालिक खान से खनन करता रहा। वहीं मां काली मंदिर समेत कई आवासीय मकानों को भी खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में स्कूल व आवासीय मकानों व जिपं के विश्राम गृह के समीप बड़ी बड़ी दरारें आने से क्षेत्र की जनता को जोशीमठ जैसी आपदा आने का भय होने लगा है।
गत कुछ माह से कांडा के कालिका मंदिर में दरार आने व मां के शक्ति के खिसकने के बाद से क्षेत्र में दहशत होनी प्रारंभ हो गई थी। जब प्रशासन से अनुरोध किया तो किसी ने ध्यान नहीं दिया जिस पर सीएम हेल्प लाइन पर ग्रामीणों ने फोन किया तो प्रशासन चेता तथा जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मौके का निरीक्षण किया तो कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत प्रभाव से मीडिया को दिए साक्षात्कार में तुरंत खान में जेसीबी के प्रयोग पर रोक लगाने की बात कही व उपजिलाधिकारी को आदेश दिए। परंतु इसका असर अब तक खान क्षेत्र में नहीं दिख रहा है तथा जेसीबी व पोकलैंड के माध्यम से खनन जारी है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी खान मालिक द्वारा किए जा रहे खनन के बाद ग्रामीणों समेत मंदिर समिति ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी खनन करने से साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार के कार्यों की पोल खुल रही है।
शंकराचार्य द्वारा बनाए गए मां कालिका मंदिर समिति समेत ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि वे हमारे धर्मस्थल व सरस्वती मंदिर व पैतृक भूमि को बचा लें। कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी मशीन से खनन नहीं रूका है जबकि खान क्षेत्र अब तक बंद हो जानी चाहिए थी।मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह माजिला, पुजारी वीरेंद्र कांडपाल, समिति के सदस्य विजय कार्की, अर्जुन माजिला, भगवत नगरकोटी, प्रकाश कर्म्याल, नरेंद्र डसीला, प्रकाश नगरकोटी, गुडडू पांडे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अवैध धर्मस्थलों को हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं परंतु यहां शंकराचार्य द्वारा बनाए गए मां कालिका मंदिर समेत मां सरस्वती के मंदिर राबाइंका कांडा समेत कुछ निजी स्कूलों व कई आवासीय भवनों, गैस गोदाम को खतरा बना हुआ है परंतु प्रशासन इस पर भी गंभीर नहीं है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी