नशीले इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ़्तार 

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये हैं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद लालकुआं पुलिस द्वारा टीम बनाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गठित पुलिस टीम ने हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज के सामने बरेली रोड़ पर अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर चेक किया उसके पास कुल 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गए व्यक्ति का नाम नाजिर रजा पुत्र साकिर रजा है जो वार्ड नंबर 31 इन्दिरा नगर थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी का रहने वाला बताया जा रहा है। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी,आर,वर्मा,हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट,अनील शर्मा,गुरमेज सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद