लाखों कीमती स्मैक व नगदी समेत  पुलिस और एएनटीएफ ने  एक दबोचा

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान यूपी का नशा कारोबारी को लाखों कीमती स्मैक सहित नगदी समेत गिरफ्तार किया है। यूपी से लाकर स्मैक तस्करी करने आया।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही। पुलिस के मुताबिक एएनटीएफ टीम प्रभारी जसवीर सिंह चौहान और कोतवाली के एसआई अशोक फत्याल टीम के साथ क्षेत्र में  नशे कारोबारी और संदिग्धों की धरपकड़ को संयुक्त चैकिंग कर रहे। टीम काशीपुर रोड फ्लाई ओवर रेलवे स्टेशन को जाने वाले तिराहे पर पहुँचे। चैकिंग की जा रही। इसी दौरान  रेलवे स्टेशन रुद्रपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा। तभी वह पुलिस को देख भागने लगा। तभी पुलिस कर्मियों ने उसे पीछा करते हुए पकड़ लिया।  पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक
पन्नी मिली। उसमें स्मैक बरामद हुई। 3100 सौ की नगदी भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम  गौरव सिंह निवासी ग्राम-कमान थाना दातागंज, बदायूं यूपी हाल  थाना फरीदपुर बरेली  बताया। बरामद स्मैक 31.30 ग्राम के करीब है।  कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, विनोद समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद