रामपुर-काठगोदाम तथा रूद्रपुर बायपास निर्माण कार्य को शीघ्रता से  किया जाए पूरा: अजय भट्ट   जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की ली बैठक  

Spread the love

रूद्रपुर। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिले। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क एवं विभिन्न निर्माण योजनाएं समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूर्ण की जाये ताकि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति से जनता को समय से लाभ मिल सके।
बैठक में काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ऑवर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य में देरी के कारण होने वाली विभिन्न समस्याओं को बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिस पर श्री भट्ट ने अधिशासी अभियंता एनएच से नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक, उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक के साथ संयुक्त निरीक्षण करने तथा रोड व निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, पूर्व में निर्धारित कार्य पूर्ण होने की अवधि, वर्तमान मे बढ़ाई गई अवधि, ठैकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं टर्मिनेशन करने, अभी तक कार्य पूर्ण न कर पाने में आ रही अड़चनों आदि सहित विभिन्न बिन्दुओं पर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता एनएच को दिये। उन्होंने रामपुर-काठगोदाम तथा रूद्रपुर बायपास निर्माण कार्य को शीघ्रता से शुरू कराने के निर्देश परियोजना निदेशक एनएच को दिये।
मेयर रामपाल सिंह तथा विधायक शिव अरोरा ने जल कनैक्शन संयोजन राशि नगर निगम द्वारा वहन किये जाने की स्वीकृति के साथ ही अमृत योजनान्तर्गत लगभग 18 माह पूर्ण होने के बावजूद जनता को जल कनैक्शन न मिलने की शिकायत की। जिस पर श्री भट्ट ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए पेयजल निगम तथा जल संस्थान के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिये कि नगर निगम के साथ आपसी तालमेल से कार्य करते हुए जनता को पेयजल कनैक्शन शीघ्रता से देना सुनिश्चित करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश जल निगम के अभियंताओं को दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय एवं समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए एवं यह सुनिश्चित करे कि स्वास्थ्य संस्थाओ, केन्द्रो में सभी उपचार उपकरण एवं सामग्री क्रियाशील रहे। उन्होंने जिला चिकित्सालय हेतु एक अल्ट्रासाउण्ड मशीन का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होंने इएसआई हॉस्पिटल की वार्षिक ओपीडी, रिक्त व स्वीकृत पदों, विभिन्न उपकरणों आदि की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित डॉक्टर्स को दिये।
जसपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने आसपुर में धांधली करने वालों से अभी तक वसूली न करने तथा मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत की, जिस पर श्री भट्ट ने दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने व धनराशि वसूलने तथा मनरेगा के अन्तर्गत चल रहे कार्यों में धांधली की शिकायत मिलने पर तुरन्त मनरेगा लोकपाक को अग्रसारित करने तथा स्वंय भी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने मनरेगा के अन्तर्गत इच्छुक व्यक्तियों को 100 का रोजगार मुहैया कराने की व्यवस्था करने के निर्देश भी जिला विकास अधिकारी को दिये। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विधायक द्वारा दिया गया प्रस्ताव जिला योजना में सहमति होने पर किसी भी दशा में जिला योजना से बाहर न किया जाये बल्कि धनराशि आवंटित करते हुए योजना को पूर्ण किया जाये। उन्होंने जनपद में खराब स्थिति में पड़े हैण्ड पम्पों की सूची जनप्रतिनिधियो से समन्वय स्थापित करते हुए तैयार कराने, जल जीवन मिशन कार्यों हेतु खोदी जा रही सड़कों को समय से सही कराने, रूद्रपुर में केन्द्रीय विद्यालय हेतु भूमि चिन्हित करने, सफेद राशन कार्डों का समयबद्धता से भौतिक सत्यापन किये जाने आदि के बारे मे बताया, जिस पर श्री भट्ट ने सम्बन्धित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र में कम से कम 25 फायर हाईड्रेण्ट लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। श्री भट्ट ने विद्युत विभाग द्वारा लाइन लोस कम करने, स्मार्ट मीटर लगाने हेतु शुरू की गई नई योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश विद्युत विभाग के अभियंताओं को दिये


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप