नशेड़ी शिक्षक को किया गया सस्पेंड

चमोली। कहा जाता है कि शिक्षक बच्चों के भविष्य एवं राष्ट्र के निर्माता हैं। शिक्षकों के बिना समाज राष्ट्र के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन यदि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करे और अपनी गलत छाप छोड़े तो ऐसे शिक्षक के बिना ही कल्पना करना उचित होगा। इन दिनों चमोली जिले के स्यारी गाँव में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महेंद्र लाल कोहली का शराब पीकर विद्यालय में लापरवाही का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शिक्षक शराब के नशे में अपने कमरे में सोये हुए हैं और विद्यार्थी टकटकी लगाए विद्यालय में शिक्षक का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो शिक्षक के कमरे में जाकर बनाया है ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक दिन भर शराब के नशे में धुत रहते हैं और बच्चे विद्यालय में उनका इंतजार करते रहते हैं।
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शराबी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। और कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा विद्यालय जैसे पवित्र स्थान में शिक्षकों की गैर जिम्मेदाराना हरकत कदाचित स्वीकार्य नहीं होगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद