युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे में लटका मिला

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की राजा कालोनी में एक युवक  संदिग्ध हालातों में पंखे के कुंडे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक  22 वर्षीय प्रिंस बाबू पुत्र छेद लाल ने बुधवार की रात घर के तीसरी मंजिल पर छत की दीवार से बने होल में गले में रस्सी बंधी पंखे के कुंडे में लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे एसआई पूरन सिंह ने जानकारी लेने के बाद शव  को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक नशे का आदी था। पन्द्रह दिन पहले भी उसने आत्महत्या के इरादे से हाथ की नस काट ली थी। मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई प्रदीप कुमार एक निजी अस्पताल में फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत है।  उसकी मां का देहांत हो चुका है। जबकि पिता लकवाग्रस्त हैं। परिवार मूल रूप से शीशगढ़ बरेली का है। पिछले कुछ वर्षों से परिवार यहां राजा कालोनी में अपना मकान बनाकर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद