भारत और सऊदी अरब में एक ही दिन मनाई जाएगी ईद! 

भारत और सऊदी अरब में एक ही दिन मनाई जाएगी ईद!
पूरी दुनिया में ईद का जश्‍न बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार उम्मीद है कि भारत और सऊदी में एक ही दिन ईद का जश्न देखने को मिले। गौरतलब है कि ईद का फैसला चांद देखने के बाद होता है। ऐसे में इस बात की संभावना बेहद कम है कि गुरुवार को मिडिल ईस्‍ट में चांद नजर आए। नतीजतन भारत और सऊदी अरब में ईद का जश्न एक ही दिन देखने को मिल सकता है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर ने दावा किया है कि गुरुवार को अधिकांश मीडिल ईस्‍ट देशों में आधा चांद नंगी आंखों या दूरबीन से देखा जाना लगभग असंभव है।
संभावना जताई जा सकती है कि सऊदी अरब समेत बाकी मिडिल ईस्‍ट देशों में ईद-उल-फितर शनिवार, 22 अप्रैल, 2023 को मनाया जाएगा। बता दें कि सऊदी में ईद की छुट्टियां 13 अप्रैल से हो गई हैं जो कि अब ईद के बाद ही खत्म होंगी। सऊदी के सुप्रीम कोर्ट ने खाड़ी देश के सभी मुसलमानों को गुरुवार की शाम को शव्वाल के महीने के लिए आधा चांद की तलाश करने की अपील की है। हालांकि चांद दिखने के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं। ऐसे में संभावनाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि भारत और सऊदी में ईद एक ही दिन मनाया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद