संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत

हल्द्वानी। आंवला चौकी गेट के पास गौला नदी में खेल रही बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ओर जहां उसकी डंपर की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं परिजन उसके साथ गलत हरकत होने का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आंवला चौकी गेट निवासी श्रमिक अजय की सात वर्षीय पुत्री मोनिका आज गौला नदी में खेल रही थी। इस बीच अचानक वह चोट लगने से बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ओर जहां उसकी डंपर की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं परिजन उसके साथ गलत हरकत होने का अंदेशा जता रहे हैं। बच्ची बालिका के मामा ने उसके साथ गलत हरकत होने की आशंका जताई है। इसे लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद