मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार

देहरादून। आईपीएल के मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 70 बोतल चंडीगढ़ मार्का शराब भी बरामद हुई है। इसे वह कॉलेजों के छात्रों को बेचते थे। सभी बिहार के रहने वाले हैं, जिसमें चार देहरादून में पढ़ते हैं। जबकि, एक बिहार में पढ़ाई करता है। आरोपियों के खिलाफ जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि एसओजी को सूचना मिल रही थी कि कैंट क्षेत्र में एक मकान में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। इसकी तस्दीक के लिए एसओजी कैंट पुलिस ने पंडितवाड़ी क्षेत्र के सद्भावना कुंज स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां देखा कि सामने टीवी चल रहा था और कुछ युवक एक-दूसरे से पैसे लगाने की बात फोन पर कर रहे थे।
यहां से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम आदित्य अमन, आमिर कुमार, सत्यम, हर्ष कुमार सभी निवासी बेगू सराय और प्रणव कुमार डॉलर निवासी वैशाली बताए। इनमें आदित्य अमन यूआईटी में एमबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। आमिर व प्रणव जेबीआईटी सहसपुर से बीएससी और सत्यम यूआईटी प्रेमनगर से एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। हर्ष कुमार बिहार में ही पढ़ता है। इनके पास से सात मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 23 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इनके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से हरियाणा और चंडीगढ़ मार्का की 70 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब वे कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचते थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद