जेल कैम्प रोड से अतिक्रमण हटाने को चला पीला पंजा

सितारगंज। तहसील प्रशासन व राजस्व विभाग ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे जेल कैम्प रोड के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की है। बुधवार को इस मार्ग में मजदूर की सरेआम हत्या हो गयी थी। आरोपी ने मुर्गे के दुकान से धारदार छुरी लाकर मजदूर रज्जन सैनी का गला रेंत दिया था तथा पेट में भी कई हमले कर हत्या कर दी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से अवैध दुकानें सड़क से हटाने की मांग की थी। गुरुवार का प्रशासनिक अफसर जेसीबी लेकर जेल कैम्प मार्ग में निकले। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की है। विरोध की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल, सिचाई विभाग से एई डीसी पंत, एसआई इंद्र ढेला, सोनिका जोशी, गोल्डी, कानूनगो वीरेन्द्र लाल, पटवारी, दीपक मेहर, भूपेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद