मां बेटी पर धारदार हथियार से हमला

Spread the love
रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी की छत पर चढ़ कर घर में पथराव कर दिया। बाद में उसने घर के अंदर घुस कर मां बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रम्पुरा निवासी हरिबाबू पुत्र रामरतन ने पुलिस को बताया विगत शाम पड़ोसी सत्य प्रकाश पुत्र कोमिल राम छत पर चढ़ गया और उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। बताया कि वह निशाना बनाकर पत्थर बरसा रहा था। उसने जान छिपा कर जान बचाई। आरोप है कि बाद में सत्यप्रकाश हाथ मे पाटल लेकर छत से कूदकर घर के अन्दर में घुस आया, और पुत्री दीक्षा को जान से मारने के इरादे से उसके सिर पर पाटल से जानलेवा वार किया। पुत्री लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसी बीच पत्नी बीच-बचाव के लिए आई, तो पत्नी को भी गाली गलौज करते पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुत्री को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुत्री की नाजुक हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी हल्द्वानी के लिए रेफर भेज दिया। बुधवार को परिवार के लोग दोनों घायलों को कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाल विक्रम राठौर ने घायलों का हाल चाल जाना। कोतवाल ने बताया कि हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और एसआई हरविन्दर कुमार को गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी