जल्द होगा सर्किल रेट पर फैसलाः धामी

Spread the love

जल्द होगा सर्किल रेट पर फैसलाः धामी
लिटिल स्कॉलर स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिये संकेत
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किल रेट में बदलाव के संकेत दिये हैं। शनिवार को यहां लिटिल स्कॉलर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सर्किल रेट को लेकर लोगों का निवेदन शासन के पास आया है जिस पर विचार चल रहा है जल्द ही इसमें कुछ फैसला लिया जायेगा। मंत्रिमण्डल विस्तार को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार सभी काम समय पर करती है जब समय आयेगा तो यह भी होगा। इससे पूर्व लिटिल स्कॉलर स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के अथक प्रयासों से आज यह विद्यालय आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है। यह विद्यालय आज बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में उल्लेखनीय काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में उत्तराखण्ड के अलावा अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी शिक्षा ले रहे हैं यह गौरव की बात है। विद्यालय बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने का काम बखूबी कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। हमारी संस्कृति में शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें हम अपने भविष्य की दिशा निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को ज्ञान, और शिक्षा देने का काम भारत ने किया। एक विद्यार्थी बचपन से जो शिक्षा और संस्कार ग्रहण करता है उससे देश का भविष्य का भी निर्माण होता है। सीएम धामी ने कहा कि हम कैसा भविष्य चाहते हैं उसके लिए हमें आज काम करना होगा। जिस प्रकार का व्यवहार आज हमारे अंदर आयेगा वह निश्चित रूप से हमारे कल का निर्माण करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश को उंचाईयों को ले जाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनायी गयी नई शिक्षा नीति देश में नई क्रांति लायेगी। इससे सभी वर्गों को समान अवसर मिलेंगे। नई शिक्षा नीति के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा मिलने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अवसर मिलेंगे। देश को विकसित बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर सिद्ध होगी। उत्तराखण्ड देश में प्रथम विद्यालय है जिसने देश में सबसे पहले इस नीति को लागू किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी