जंगलात के साथ-साथ सरकारी जमीन पर हुवे कब्जे पर चलेगा बुलडोजर 

देहरादून-(बड़ी खबर) जंगलात के साथ-साथ सरकारी जमीन पर हुवे कब्जे पर चलेगा बुलडोजर
सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों को लेकर प्रदेश सरकार सख्त  सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की करवाई शुरू
देहरादून ।  प्रदेश सरकार वन भूमि के बाद अब दूसरी सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है। दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते शुक्रवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था और चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गृह विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद गृह विभाग ने इसके लिए प्रदेश स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश जारी करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
सीएम धामी ने वन भूमि के साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने तथा इसके तहत एडीजी कानून व्यवस्था को प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। आपको बता दें वन विभाग ने पूर्व में ही वन भूमि पर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। लेकिन अब सीएम धामी ने ऐसे शहरों और गांवों में अन्य तरह की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने चार धाम यात्रा मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ ही दुर्घटना या आपदा की स्थिति में एसडीआरएफ को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद