कांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का पुतला

Spread the love

रूद्रपुर।  कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल द्वारा बीच सड़क में युवक के साथ की गयी मारपीट के मामले में कांग्रेस मुखर हो गयी है। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में काग्रेसियों ने डीडी चौक पर विरोध प्रदर्शन के बीच कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र का पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने की पुरजोर मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने धामी सरकार और प्रेम चन्द्र अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता सत्ता के मद में चूर होकर मर्यादा भी भूल चुके हैं। प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने सड़क पर युवक के साथ मारपीट और अमर्यादित व्यवहार करके कानून व्यवस्था और लोकतंत्र को रौंदने का काम किया है। यह घटना बेहद शर्मनाक है। वायरल वीडियो में भाजपा के मंत्री की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर रह चुके प्रेम चन्द्र अग्रवाल जब इस तरह की हरकत कर सकते हैं तो आम भाजपाईयों से क्या उम्मीद की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहले भी विवादों में रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार उन पर मेहरबान रही है। पूर्व में जर्मनी दौरे पर जाने से पहले उन्होंने शहरी विकास विभाग में एक साथ 74 ट्रांसफर करके बड़ा खेल किया था। इन ट्रांसफरों पर मुख्यमंत्री को रोक लगाड़ी पड़ी थी। एम्स में निर्माण कार्यों को लेकर भी वह विवादों मे ंरह चुके हैं। विधानसभा बैकडोर भर्ती प्रकरण में भी उनकी भूमिका जगजाहिर हो चुकी है। इसके बावजूद वह मंत्री पद पर बने हुए हैं। ऐसे विवादित व्यक्ति को सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना पूरी सरकार पर सवाल खड़े करता है। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने प्रेम चन्द्र अग्रवाल को मंत्री पद से शीघ्र हटाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में पार्षद मोहन खेड़ा, अर्जुन विश्वास, सुनील आर्य, ममता रानी, उमा सरकार, इजहार अंसारी, दिलशाद, जुनैद, सपना गिल, बाबू विश्वकर्मा, नवाब अली, , नवीन पंत, संदेश  साहनी, राजू साहनी, शंकर साहनी, राघव सिंह, सतीश राजपूत, सोहेल खान, दिलशाद अहमद, युनूस, अबरार अंसारी, अशोक मण्डल, विधान सरकार,जयदीप गंगवार खगोपति, मनी मंडल, जयंती टमटा, गीता आर्या, बेबी सिकदार राजू कोली, शंकर कोली, मोहन,  गोपाल भसीन, गोला इदरीसी, ओंकार सिंह ,राघव सिंह राधेश्याम बंसल ,परवीन ,पार्षद बिट्टू मिश्रा ,आरिफ अली  आदि भी शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप