स्मैक समेत  टीवी मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी । टीवी व एलईडी करने वाले मैकेनिक को एएनटीएफ ने 68 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित एएनटीएफ पुलिस टीम में शामिल उनि गुलाब कम्बोज चौकी प्रभारी मण्डी कानि. ललित,भानू प्रताप सिंह एसओजी के द्वारा धान मिल पुरानी आई टी आई बरेली रोड होते हुए विद्या पुष्प एकेडमी को जाने वाली गली से उषा त्रिपाठी का मकान वरेली रोड हल्द्वानी पर चौकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता हसीब पुत्र सलीम अहमद निवासी ग्राम मानपुर तहसील बहेड़ी जिला बरेली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 68 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने हसीब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि हसीब ओल्ड आईटीआई बरेली रोड पर एलईडी बॉश नाम से एलईडी एसेम्बलिंग का कार्य करता है तथा अधिक कमाई के फेर में पड़कर स्मैक तस्करी करने लगा। क्योंकि बरेली में अभियुक्त को सस्ते दामों में स्मैक उपलब्ध हो जाती है जिसे हल्द्वानी में उचित दामों में बेचा जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 2500 रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद