सिडकुल चौक के नाले में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

Spread the love

सिडकुल चौक के नाले में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर कब्जे में लिया
रुद्रपुर। रुद्रपुर में सिडकुल चौक के पास नाले में गुरुवार दोपहर अचानक एक मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद वन विभाग की टीम उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ेगी।
गुरुवार को कुछ लोग सिडकुल चौक के पास से गुजर रहे थे। अचानक उनकी नजर वहां नाले में बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। इसके बाद वहां भीड़ जुट गयी। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ वैभव सिंह विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। विभाग के कर्मियों ने मगरमच्छ को काबू में करते हुए एक पिंजरे में उसे डाला। वहीं पिंजरा छोटा होने पर दूसरा पिंजरा मंगाया गया। करीए एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया गया। वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित स्थल ले गई है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी