कार व हाइड्रा की आमने-सामने टक्कर में चार गंभीर निजी चिकित्सालय में कराया गया भर्ती, स्थिति चिंताजनक  

काशीपुर। कार और हाइड्रा की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से सभी घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
केलाखेड़ा निवासी गुलशेर पुत्र शमशेर अली का बीती 30 अप्रैल को जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा ग्राम राजपुर छोटा जटपुरा निवासी जैरा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद जैरा अपने मायके गई हुई थी। पत्नी जैरा को वापस लाने के लिए गुलशेर बीती शाम अपनी दो बहनों 22 वर्षीय निशा और 17 वर्षीय अंजुम तथा 73 वर्षीय अपनी नानी कनीज बेगम पत्नी रईस अहमद के साथ कार से जा रहा था कि आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर के पास उनकी कार में विपरीत दिशा से आ रहे हाइड्रा ने टक्कर मार दी। टक्कर में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों तथा राहगीरों की मदद से घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद