एसटीएफ ने हरिद्वार से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सरगना दबोचा

रुद्रपुर। ट्रेडिंग वेबसाइड में ट्रेड के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एसटीएफ ने ठगी के इस्तेमाल में कई मोबाइल, जीमेल आईडी और कई बैंक के डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी इंदौर में फर्जी ट्रेडिंग कंपनी से लोगों को कॉल कर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे दिलाने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाता था।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।
कुमाऊं साइबर थाने में इस मामले का खुलासा साइबर थाना प्रभारी ललित जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में ट्रांजिट कैंप निवासी समीर सैन ने साइबर पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में उसने बताया था कि दिसंबर 2022 में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे ट्रेडिंग के संबंध में फोन किया था। इस दौरान फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने उसे अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा देते हुए एंजल ब्रोकिंग एप्लिकेशन में उसका डिमेट अकांउट बनाया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन अच्छा मुनाफा देने के बाद आरोपी ने एप्लिकेशन में खराबी होने की बात कहकर अपनी ट्रेडिंग वेबसाइड पर उसका डिमेट अकांउट बनाने के नाम 14 लाख रुपए की ठगी की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की जीमेल आईडी और मोबाइल नंबर से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सात दिन पहले आरोपियों का पांच राज्यों में इनपुट मिला था। इस पर एसएसपी एसटीएफ के निर्देश पर पांच टीमों को पांच राज्यों के 20 स्थानों पर दबिश देने के लिए भेजा गया।  आरोपी के हरिद्वार में होने की सूचना मिली। इस पर आरोपी को  हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पता भगीरथपुरा थाना बाणगंगा जिला इंदौर एमपी निवासी विजय चावला पुत्र मोहन चावला बताया।  टीम में इंस्पेक्टर  ललित जोशी,एसआई दिनेश पंत, एएसआई सत्येन्द्र गंगोला, मनोज कुमार, मोहम्मद उस्मान,रियाज अख्तर आदि शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद