महिला ने फांसी लगाकर जान दी महिला की दो माह पहले ही हुई थी शादी  

खटीमा। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की दो माह पहले ही शादी हुई थी।

शनिवार देर शाम उमरूखुर्द निवासी अंजलि (23) के पति शिवा राणा और सास मजदूरी करने गए थे। घर पर अंजलि और उसके ससुर अकेले थे। इस बीच अंजलि अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर पंखे से फांसी लगा ली। पति व सास के घर लौटने पर अंजलि के कमरे का दरवाजा बंद था। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अंजलि फंदे पर लटकी थी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण व पुलिस टीम मौक पर पहुंच गई। परिजनों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक अंजलि की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि उसकी दो मार्च 2023 को शादी हुई थी। उसका मायका ऊंचीमहुवट में है। रविवार को पैनल में शामिल डॉक्टर अमित बंसल और निशिकांत ने शव का पोस्टर्माटम किया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद