पिनाका एमके-1 के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण

Spread the love

जैसलमेर . जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारत में निर्मित पिनाका एमके-1 के एडवांस वर्जन ने सटीक निशाने साध कर 45 किमी दूर टारगेट को नेस्तनाबूद कर दिया। सेना और डीआरडीओ अधिकारियों की मौजूदगी में अपग्रेडेड रॉकेट प्रणाली के ताबड़तोड़ प्रहार से काल्पनिक शत्रु धराशायी हो गया। यह माना जा रहा है कि पिनाका के इस अपडेट वर्जन से सेना की मारक क्षमता में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। पिनाका के एडवांस वर्जन की कामयाबी पर वहां मौजूद अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। इससे पहले भी पोकरण रेंज में ही गत 9 अप्रेल को पिनाका रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया था।

1980 में डीआरडीओ ने की विकसित करने की शुरुआत: डीआरडीओ ने वर्ष 1980 में पिनाका रॉकेट सिस्टम को विकसित करने की शुरुआत की थी। इसके दस वर्ष बाद पिनाका मार्क वन का परीक्षण भी सफल रहा। पिनाका सिस्टम की एक बैटरी में छह लॉन्चिंग वाहन होते हैं। पिनाका को एक गाइडेड मिसाइल की तरह तैयार किया गया है। यह नई तकनीक से निर्मित है तथा नई जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

मजबूत रॉकेट सिस्टम
75 किलोमीटर तक दुश्मन पर हमला करने की पिनाका में क्षमता। करगिल युद्ध के दौरान पिनाका मार्क-1 का प्रयोग हुआ था।
पिछले 10 वर्ष से पिनाका भारतीय सेना के प्रयोग में लाई जा रही है।
पुणे स्थित एआरडीई ने पिनाका रॉकेटों के लिए फ्यूज विकसित किए हैं।
पिनाका एमके-1 अपग्रेडेड राकेट प्रणाली है, जिसका पूर्व में भी परीक्षण किया गया जो सफल रहा।
पिनाका एमके-1 राकेट प्रणाली की मारक क्षमता लगभग 45 किलोमीटर है, वहीं पिनाका -2 राकेट सिस्टम की मारक क्षमता 60 किलोमीटर है।
डीआरडीओ ने राकेट सिस्टम को गुणात्मक रूप से बेहतर बनाया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है