किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा

बरेली । किसान से दस हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ लेखपाल को दबोच लिया। टीम ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। भोजीपुरा पुलिस ने लेखपाल को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले दलजीत सिंह की फसल बर्बाद हो गई थी। जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद लेखपाल के द्वारा रिपोर्ट लगाई जानी थी। लेखपाल धर्मेंद्र सिंह किसान दलजीत से रिपोर्ट लगाने के बदले में रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत किसान ने एंटी करप्शन से की थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन की ओर से एक टीम बनाई गई थी। जिसमें इंस्पेक्टर प्रवीन सयाल, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, इमरान, प्रमोद वर्मा और अमित शामिल थे।  टीम ने लेखपाल धर्मेंद्र सिंह को रंगे हाथ दस हजार की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। भोजीपुरा थाने में आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति