18.11 ग्राम स्मैक के साथ  जसपुर पुलिस ने  युवक व युवती को किया गिरफ्तार

काशीपुर। मुखबिर की सूचना पर जसपुर पुलिस ने 18.11 ग्राम स्मैक के साथ युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।
बुधवार को मुरादाबाद रोड स्थित अपने कार्यालय में सीओ वंदना वर्मा ने मामले का खुलासा किया। बताया कि मंगलवार की देर शाम जसपुर पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि पतरामपुर रोड नई बस्ती में एक युवक व युवती स्मैक बेच रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई जहां उन्होंने एक युवक व युवती को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 18.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गुलनाज पत्नी नदीम निवासी नई बस्ती व फैजल पुत्र मोहम्मद असगर हुसैन निवासी वार्ड नंबर 12 नई बस्ती बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई हरीश आर्य, एसआई ललित सिंह,जमशेद अली, कुलदीप सिंह, अरुण कुमार, कविता वर्मा आदि शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति