हिरासत में लिये गये आरोपियों ने किया खुलासा हत्या कर शव पत्थरों से बांधकर नाले में फेंका

Spread the love

हिरासत में लिये गये आरोपियों ने किया खुलासा हत्या कर शव पत्थरों से बांधकर नाले में फेंका
दस दिन पूर्व काम से दो दोस्तों के साथ बाइक से युवक गया था हल्द्वानी

किच्छा। दस दिनों से लापता युवक के शव को पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को बड़े पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाले से शव बरामद होने के बाद आक्रोशित परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने आरोपियों के फार्म हाउस पर धावा बोलने का प्रयास किया।
कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार की सूझबूझ के चलते मामले को शांत किया गया। जानकारी के अनुसार बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर 2, सुभाष नगर किच्छा निवासी विश्वजीत विश्वास ( 19) पुत्र हरिदास विश्वास 5 मई को दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। विश्वजीत के भाई अनिल विश्वास ने बताया कि विश्वजीत बाइक से काम के सिलसिले में हल्द्वानी गया था। दोस्त तो लौट गए थे। लेकिन, विश्वजीत लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी विश्वजीत का कोई सुराग न लगने के बाद परिजनों ने 8 मई को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसी दौरान सीमावर्ती बहेड़ी जिला बरेली पुलिस ने किच्छा पुलिस को सूचना दी कि ग्राम भैंसिया क्षेत्र में एक लावारिस हालत में बाइक बरामद हुई है। जो सुभाष नगर वार्ड 2, किच्छा निवासी युवक के नाम दर्ज है। लावारिस हालत में विश्वजीत की बाइक बरामद होने के बाद किच्छा पुलिस ने साथ गए दोनों युवकों की खोजबीन शुरू कर दी और काफी तलाश के बाद दोनों संदिग्ध युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गए। दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे दोनों टूट गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कोतवाली अंतर्गत आजाद नगर क्षेत्र स्थित एक नाले से शव बरामद किया। शव बरामद होने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक के परिजन सहित क्षेत्रवासी मौके पर पहुंच गए।
नाले से सड़ा गला शव निकाले जाने के बाद मृतक के परिजन और क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गए और नाले से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित आरोपियों के फार्म हाउस पर लोगों ने धावा बोलने का प्रयास किया। लेकिन, कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, एसएसआई सुनील सुतेडी, एसआई दिनेश भट्ट ने किसी तरह उन्हें शांत किया। कोतवाल के आश्वासन के बाद ग्रामीण बमुश्किल शांत हुए और घर वापस लौट गए। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार की सुबह तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनके द्वारा मंगलवार की सुबह कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विश्वजीत की हत्या किस मामले को लेकर की गई है। इस मामले का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों से पूछताछ के बाद मंगलवार की सुबह पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। विश्वजीत का शव बरामद होने के बाद कोतवाल धीरेंद्र कुमार की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से सबूत एकत्रित कर कब्जे में ले लिए। कई जगह पर खून के धब्बे मिलने के बाद फॉरेंसिक की टीम ने साक्ष्य जुटाए।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस