रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर के सेक्टर 6 में बैटरी बनाने वाली पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आ मंगलवार सुबह अचाकन इनकम टैक्स की बड़ी रेड हुई। देहरादून, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा नंबर की गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने फैक्ट्री गेट को बंद कराने के साथ ही टीम ने कंपनी के जरूरी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। भीतर सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करा दिए गए हैं और किसी के बाहर या अंदर आने पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं टीम के फैक्ट्री में पहुंचते ही फैक्ट्री में प्रोडक्शन का कार्य बंद कर दिया गया। इससे फैक्ट्री में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद फैक्ट्री में कार्य कर रहे कर्मचारियों का फोन और जरूरी जानकारी लेकर उन्हें बाहर भेज दिया। टीम की कार्रवाई दोपहर तक जारी रही।
पता लगा है कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और इस कार्यवाही में इनकम टैक्स की बड़ी चोरी पकड़े जाने का ऽुलासा हो सकता है। हालांकि मीडिया को भीतर जाने की छूट नहीं दी गई है और न ही इनकम टैक्स की टीम का कोई अधिकारी या सदस्य इस बारे में कुछ बोलने को तैयार है। सिडकुल पंतनगर ने यह फैक्ट्री लंबे समय से कारोबार कर रही है। सूत्रें की माने तो स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई है। अचानक टीम फैक्ट्री पर पहुंची और गेट खुलवाने के बाद सीधे फैक्ट्री के कैंपस में दाि खिल हुई। सीधी कार्रवाई से फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फैक्ट्री के अधिकारियों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए। इसके बाद गहन पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ जो जारी है। कहां गड़बड़ी मिली और क्या गड़बड़ी मिली, इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं लग सका है। लेकिन यह माना जा रहा है की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम के हाथ बड़े सबूत लगे हैं जिनको टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।




