खटीमा । पुलिस ने ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काफी लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर तथा खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में और खटीमा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में फौजदारी वाद संख्या 2002/21 धारा 138 एनआई एक्ट में काफी लंबे समय से वांछित कल्लू सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ओम कॉलोनी खटीमा को पुलिस द्वारा उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली उप निरीक्षक किशोर पंत कांस्टेबल संतोष प्रसाद शामिल थे।




