दहेज के चाकर मे ससुरालियों  की भेंट चढ़ी एक और विवाहिता, दो हिरासत में

काशीपुर। दहेज की खातिर लोभी ससुरालियों ने एक और बहू को फांसी पर चढ़ा दिया। प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  पुलिस को तहरीर देकर जेलरपुर नूरपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी दीपक भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी 23 वर्षीय बहन शिवानी शर्मा का विवाह आदर्श नगर काशीपुर निवासी विक्रांत शर्मा के साथ धूमधाम से हुआ। इस दौरान कन्या पक्ष द्वारा सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देने के बावजूद विवाहिता का दांपत्य जीवन अधिक दिनों तक सुखी नहीं रह सका। बताते हैं कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की खातिर ससुर संजीव, सास नीलम,जेठ विशाल, जेठानी रश्मि तथा पति दीपक आपस में एक राय होकर उसे बुरी तरह प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना की हद होने लगी तो पीड़िता ने इस बात की शिकायत भाई दीपक से की लेकिन उसे लगा कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। लोभी ससुरालियों को जब ऐसा लगने लगा कि वह मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे तो उन्होंने पीड़िता को शारीरिक व मानसिक यातना देना शुरू किया। इसी बीच विवाहिता 2 दिन पूर्व फांसी के फंदे पर झूलती पाई गई। मायके वालों को जैसे ही इसका पता चला वह दहाड़े मारकर रोते हुए मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में साफ तौर पर उपरोक्त पांचों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। उधर मृतका के ताऊ शांति कुमार ने बताया कि दाह संस्कार के बाद वह क्षेत्राधिकारी पुलिस से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी