सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले दो हमलावरों को 14 दिन की जेल

हापुड़। असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला करने वाले दोनों आरोपी सचिन और शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर को जिला न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हापुड़ के पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर गुरुवार की शाम करीब 6 हजे कार सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। जिसमें ओवैसी की कार के टायर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।दोनों आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई।
पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन गांव दुरियाईपुर थाना बादलपुर नोएडा बताया। जबकि अपने साथी का नाम शुभम निवासी गाँव सांपला बेगमपुर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर बताया। पुलिस पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह ओवैसी की बयानबाजी से क्षुब्ध था। जिसके चलते वर्ष 2017 में उसने हमले की योजना बनाई। हमला करने के लिये उसने पिस्टल भी 2018 में ख़रीद ली। ओवैसी पर हमले के लिये गुरुवार को उसने अपने दोस्त के साथ किठौर क्षेत्र से पीछा किया। और टोल टैक्स पर आकर फायरिंग कर दी। हालांकि ओवैसी बच गए।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी