भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित: रौतेला

Spread the love
रुद्रपुर। नैनीताल रोड एक मैरिज हाल में कांग्रेस महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हो गई हैं। देश का भविष्य निर्धारित करने एवं कांग्रेस  पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महिलाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए महिलाओं को पारिवारिक कार्यों के साथ ही पार्टी के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज देश के साथ ही प्रदेश में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ अपराध तेजी के साथ बढ़ रहे हैं चिंता की बात है। भाजपा सरकार में महिलाओं का सुरक्षित जीवन यापन भी मुश्किल हो गया है। आये दिन महिलाओं व बालिकाओं के दुराचार तथा उनकी हत्या किये जाने की घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। जिसके खिलाफ सभी महिलाओं को एकजुट होकर आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नौकरियों के साथ ही जनप्रतिनिधित्व में तीस प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। विशेषकर लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं की उपेक्षा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  सरकार में जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि होंगी भ्रष्टाचार उतना ही कम होगा। उन्होंने आगामी निकाय तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, कार्यकर्ता एक जुटता से चुनाव लड़ायेंगे। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध, चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, पेंशन, खाद्यान्न, राशन कार्ड आदि मुद्दों को जनता के बीच ले जायें। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को मीना शर्मा, अलका पाल, सुनीता कश्यप, रेखा सोनकर, लक्ष्मी राय, मोनिका ढ़ाली सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान किरन जैन, नसरीन कुरैशी, सपना गिल, चन्द्रा जोशी, करिश्मा गहलोत,मालती मौर्य, इन्द्रा वती, प्रीती साना,नेहा राय, सोनू शर्मा, सरोज शर्मा,देवकी देवी, जुबेदा बेगम, पूनम गुप्ता, राखी जोशी, सर्वजीत कौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थीं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया।…

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके के गांव अर्जुनपुर में एक परिवार द्वारा कुल्हाडी व सरिया से प्रहार कर दो युवकों को लहुलूहान किये जाने का मामला सामने आया है। नाजुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई