कार और बस की भिड़ंत में महिला की मौत,तीन घायल मटकोटा मोड़ के पास  सड़क दुर्घटना में  पिता की मौत, पुत्री गंभीर  

रूद्रपुर । हल्द्वानी से दिल्ली जा रहा परिवार की कार को टांडा जंगल में निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गयी जबकि पति और पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 जानकारी के मुताबिक मल्ला गोरखपुर निवासी तजिंदर सिंह अपने पुत्र प्रभजोत सिंह, पत्नी मनप्रीत कौर और मित्र सुखवीर सिंह के साथ कार से दिल्ली जा रही थी। कार को सुखवीर चला रहा था। टाडा जंगल में रेलवे फाटक से पीछे एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में कार में सवार चारों लोग घायल हो गये। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां मनप्रीत कौर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तजिंदर सिंह का हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभजोत और सुखवीर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। हादसे में मनप्रीत कौर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही बाइक पर दिनेशपुर से लौट रहे किराना व्यवसाई सुरेश कुमार की मटकोटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार लालकुआं गौला रोड स्थित सुरेश किराना स्टोर के स्वामी किराना व्यवसाई 52 वर्षीय सुरेश कुमार अपनी पुत्री अंजली सरकार के साथ बाइक पर दिनेशपुर से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक दिनेशपुर के मटकोटा मोड़ पर एक तेज गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके चलते वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े जिन्हें राहगीर उठाकर रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया वहीं उनकी पुत्री को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी