दिनेशपुर। खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित योग चेतना शिविर में भारी संख्या में 50 एनसीसी कडेटस तथा नगर के लोगों ने भाग लिया।
बुधवार को योग ध्यान केंद्र के योगाचार्य डॉ रंजना दुबे के 1 यू के एयर क्यू अन एनसीसी पंतनगर की अटल उत्कृष्ट स्वर्गीय चितरंजन रहा इंटर कॉलेज दिनेशपुर इकाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। डा दूबे के निर्देशन में विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मधुसूदन मिश्र के संचालन में आयोजित योगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार की मौजूदगी में योगाचार्य डॉ दुबे ने कहा कि भारतवर्ष में सदियों से योग व आयुर्वेद के माध्यम से शारीरिक,आत्मिक व बौद्धिक चेतना को जागृत,पुष्ट और गतिशील रखने का प्रयास होता रहा है। बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने में योग, ध्यान और आयुर्वेद को काफी अहम बताया। इस दौरान विभिन्न प्राणायाम से बहुत सारे बीमारियों को दूर करने का भी उपाय बताया।




