जंगल में चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला

जसपुर। जंगल से पशुओं का चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने निवाला बना लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  विधायक ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

गाँव मोहम्मदपुर राजौरी थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर यूपी निवासी कमलेश देवी 45 वर्ष पत्नी मुरारी सिंह  गाँव के निकट उत्तराखंड सीमा में  खेत से पशुओं का चारा लेने गई थी। खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला को घसीट  कर जंगल की ओर ले जाने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण उस पर दौड़े तो तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।  देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मोहम्मदपुर राजोरी गाँव अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का गाँव है। जबकि उससे कुछ दूरी पर उत्तराखंड की सीमा प्रारंभ हो जाती है। ऐसे में घटनास्थल पर पहुँची पुलिस व वन विभाग की टीम काफी देर तक यूपी उत्तराखंड सीमा विवाद में उलझी रही। घटनास्थल पर कोतवाल जसपुर एवं अफजलगढ़ थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नगीना बिजनौर वन रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा, वन दरोगा जगत सिंह, सुनील राजोरा, धर्मेंद्र चौधरी थानाध्यक्ष अफजलगढ़ हमबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल गाँव रायपुर के निकट का है। जो जसपुर उत्तराखंड की सीमा में आता है। जसपुर की थाना पुलिस ने पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी