रूद्रपुर में जल्द होगा शुरू  उत्तराखंड का पहला फीकल स्लैश ट्रीटमेंट प्लांट   

Spread the love

रूद्रपुर में जल्द होगा शुरू  उत्तराखंड का पहला फीकल स्लैश ट्रीटमेंट प्लांट

प्लांट के कार्यों का मेयर और मुख्य नगर आयुक्त ने  किया निरीक्षण
रूद्रपुर।  किच्छा बाईपास मार्ग बीएचईएल के निकट बन रहे उत्तराखण्ड के पहले फीकल स्लैश ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया और निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। प्लांट का निर्माण पूरा होने के बाद इसमें घरों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले स्लज को प्रोसेस कर खाद तैयार की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने अब तक हुए कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। प्लांट के सम्बंध में मेयर ने बताया कि यह उत्तराखण्ड का पहला प्लांट है जिसमें सेप्टिक टैंक के स्लज को वैज्ञानिक विधि से प्रोसेस कर खाद तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि फीकल ट्रीटमेंट प्लांट शतप्रतिशत सोलर सिस्टम से संचालित होगा। जहां पर रुद्रपुर क्षेत्र में निर्मित समस्त भवनों में जमा होने वाले सेप्टेज को डिसलॉजिंग वाहन के माध्यम से ले जाकर खाली किया जाएगा। जिसको प्लांट में ट्रीट कर खाद तैयार की जाएगी। इस प्लांट की क्षमता 125 के0एल0डी0 है जिसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 6.89 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है। मेयर ने बताया कि उक्त प्लांट का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है संभवतः जुलाई में इसे प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस प्लांट के शुरू होने से पर्यावरण संरक्षण में इसका लाभ मिलेगा। प्लांट में वैज्ञानिक विधि से स्लज का निस्तारण होने से शहर को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा तथा भूमिगत जल को भी दूषित होने से बचाया जाएगा, जिससे वातावरण शुद्ध होगा। बेहतर होगा जो कि आम जनमानस को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी