डिप्रेशन से जूझ रहे युवक ने लगाई फांसी 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लम्बे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे इस 30 साल के युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की बीमारी के चलते नौकरी गई और पिता की जान भी नहीं बची। उसके बाद डिप्रेशन का शिकार हुआ युवक फंदे पर झूल गया।
सुबह उसका शव दीवार के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भगवानपुर रुद्रपुर निवासी हनुमतेंद्र प्रताप सिंह आयु मंगलवार मध्यरात्रि अपनी मां से बातचीत करता रहा। उसके बाद वह छत पर चला गया। सुबह जब उसका कुछ पता नही चला तो हनुमतेंद्र का भाई जब उसे खोजते हुए छत पर गया तो वहां कमरा भी खाली था। अचानक उसकी नजर वहां फैली तारों पर गई तो उसके सहारे जब वह चारदीवारी की तरफ आया तो वहां पर हनुमतेंद्र लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक सिडकुल औद्योगिक आस्थान की फैक्ट्री में काम करता था। पिता के कैंसर बीमारी से पीड़ित हो जाने के कारण उपचार के दौरान उसकी नौकरी चली गयी थी। पिता के इलाज को लेकर वह पहले से ही काफी दुखी था।इस दौरान पिता की भी मौत हो गयी। जिसके बाद से हनुमतेंद्र डिप्रेशन में रहने लगा था। वह लोगों से कटा-कटा रहता था।
घर वालों ने बताया कि उसकी नौकरी लग गयी थी परंतु अस्थाई होने के कारण लगातार काम नही मिलता था। माना जा रहा है की इसी कारण से उसने मंगलवार रात आत्मघाती कदम उठा लिया। हनुमतेंद्र के आत्मघाती कदम से स्वजनों में कोहराम मच गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसी मुश्किल घड़ी में उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी