जलभराव से खकरा व ऐठा नाला ओवरफ्लो, सफाई कार्य जारी

खटीमा। मानसून की पहली बारिश से ही खटीमा शहर में स्थित खकरा व ऐठा नाला जलभराव से ओवरफ्लो हो गया जिसके चलते आसपास के वार्डों व घरों में पानी घुसने लगा। जिसकी शिकायत प्रभावितों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू से किया। वहीं शिकायत का संज्ञान लेकर रामू जोशी ने नगर पालिका ईओ दीपक शुक्ला, जल संसाधन के जेई कमल जोशी तथा खटीमा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल सहित अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर जेसीबी के माध्यम से खकरा व ऐठा नाले की सफाई में जुट गए। आपको बता दें कि बीते दिनों रामू जोशी ने इन नालों का निरीक्षण किया था लेकिन जैसे ही आज जलभराव की सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचकर जलभराव की समस्या का निराकरण करवाया। इस दौरान थारू राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे गोटिया पुलिया मछली मंडी के पास जेसीबी से नाले की सफाई की गई साथ ही मछली मंडी पुलिया में जल संसाधन के अवरुद्ध पाइप को जल संसाधन के जेई कमल जोशी की देखरेख में नगर पालिका द्वारा साफ करवाया गया। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू ने आने वाले बरसात में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री मनोज वाधवा, व्यापार मंडल महामंत्री हिमांशु अग्रवाल, राहुल सक्सेना, विजय गौरव, शादाब हुसैन, गणेश गोयल, दीपक गोयल, राधेश्याम कश्यप संतोष मल्होत्रा, भारत डाबर, विजय अरोरा, अमरजीत पाल, नीरज गौरव तथा कुशबुद्दीन खां आदि व्यापारी जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी