मकानों की सुरक्षा हेतु सर्वे नही तक बंद रहेगा रोडवेज परिसर का  निर्माण कार्य: विधायक      

Spread the love

मकानों की सुरक्षा हेतु सर्वे नही तक बंद रहेगा रोडवेज परिसर का  निर्माण कार्य: विधायक

ठेकेदार पर  लापरवाही से ध्वस्त हुए मकान के सन्दर्भ में चौकी इंचार्ज को आपराधिक मुकदमा दर्ज करने को कहा
 रुद्रपुर। नवीन रोडवेज परिसर  निर्माण  के कारण उसके आस पास लगे हुए दरिया नगर क्षेत्र जहां काफी संख्या में परिवार के मकान रोडवेज परिसर की दीवार से लगे हैं, जिसमे विगत दिनों निर्माणधीन ठेकेदार की जानबूझ  की गई लापरवाही के चलते उसे लगे एक मकान पूरी तरह गिर गया जिसमें जानकारी अनुसार मोके पर  5 लोग सोये हुए थे , वही जानकारी मिलने पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने घटना स्थल पर ध्वस्त हुए मकान का जायजा लिया, तो मोके पर विधायक रोडवेज परिसर में पहुँचे ओर उन्होंने सम्बंधित ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी यह जानबूझकर कर किया गया कार्य है इस प्रकार लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नही होगी विधायक ने स्वयं मोके पर देखा कि दीवार के पास से बहुत बड़ा गड्डा ओर उसके पास दीवार के ऊपर इतना अधिक मात्रा में रेत के ढेर के दबाव से पास का मकान क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें जानमाल का नुकसान हो सकता था, यह एक जानबूझकर कर किया गया कार्य है।
विधायक ने मौके पर ही अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ठेकेदार को कहा कि जब तक रोडवेज परिसर के आस पास लगने वाले जितने भी घर है इनकी सुरक्षा का किसी सरकारी तकनीकी विभाग से सर्वे नही हो जाता निर्माण किसी भी हाल में नही होना चाहिये मोके नायाब तहसीलदार ओर रोडवेज के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे साथ ही बाजार चौकी इंचार्ज मौजद थे जिनको विधायक ने स्पष्ठ किया कि सम्बंधित ठेकेदार पर आपराधिक धारा में मुकदमा लिखे ओर दूरभाष पर रुद्रपुर sdm मनीष बिष्ट से भी वार्ता की ओर निर्माण कार्य रोकने को कहा और जब तक यह कार्यदायी संस्था लिखित इनकी सुरक्षा के संदर्भ में लिख के नही देती तब तक कोई निर्माण कार्य रोडवेज में नही किया जायेगा । विधायक बोले आज से एक वर्ष पूर्व वह मौका मुआयना करने sdm रुद्रपुर के साथ आये उस समय यह खुदाई का कार्य चल रहा था उस समय ही उन्होंने ठेकेदार को बोला था कि इन पास से लगे मकान वालो के पास की कोर्ट का स्टे है कि रोडवेज परिवार उनके मकान की ओर कोई हस्तक्षेप नही कर सकता और साथ ही निर्माण के समय उनकी सुरक्षा को भी ध्यान रखेगा उसके बाद भी इस प्रकार की लापरवाही जो दर्शाता है कि यह जानबूझकर कर किया गया है, विधायक बोले मेरी विधानसभा में ऐसा बिल्कुल नही चलेगा कि किसी की जान माल से इस प्रकार खिलवाड़ हो, विधायक शिव अरोरा ने पूरे मामले पर एसपी सिटी मनोज के कत्याल से भी बात की ओर कहा इसमे घोर लापरवाही नजर आ रही है इनपर मुकदमा होना चाहिये ओर जिस परिवार का नुकसान हुआ है उनके मकान को भी ठेकेदार ही सही करवा के दे यह भी ठेकेदार समय रहते सुनिश्चित कर ले। विधायक इस घटना को लेकर काफी गुस्से में नजर आये ओर रोडवेज परिसर में  आस पास के लोगो का जमावड़ा लग गया और लोगो में काफी रोष नजर आया। वही विधायक ने भी लोगो से कहा आप निश्चित रहे अब आगे से आप लोगो के मकानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाने के बाद ही इसका कार्य आरंभ होगा तब तक निर्माण पूरी तरह बंद रहेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी