सामिया बिल्डर्स प्रबंधन पर एक और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। काशीपुर रोड सामिया लेक सिटी बिल्डर्स के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि सौदा करने के बाद प्रबंधन ने पैसा हड़प लिया और फ्लैट भी नहीं दिया। पैसे वापस मांगने पर धमकियां दी गयी। देव होम्स बिगवाड़ा निवासी धर्मानंद बलोदी  की ओर से पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर में कहा गया कि सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स  की शाखा रुद्रपुर के प्रबंधक सगीर खान से एक फ्लैट गुलमोहर-5 क्रय करने  को 6,75,000 रूपये में सौदा तय हुआ था । सगीर खान ने गुलमोहर-5 में 1 फ्रलैट दिखाया गया। 15 फरवरी 2014 को प्रथम किश्त के रूप में 6,959 रूपये का भुगतान सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स प्रा, लि,की शाखा रुद्रपुर को किया। इसके बाद नियमित किश्तों का भुगतान करता रहा। बताया कि 18 फरवरी 2018 को सामिया  के प्रबंधक सगीर खान के मध्य फ्रलैट क्रय करने हेतु अनुबंध किया। वर्ष 2021 तक प्रतिमाह किश्तों का भुगतान करता रहा। बताया कि कुल 3,50,993 रूपये का भुगतान फ्रलैट क्रय करने हेतु सामिया लेक सिटी के प्रबंधक सगीर खान को कर दिया गया। जब अपना फ्रलैट लेने को सगीर खान के पास पहुंचा तो  बिल्डर्स  के एजेंटस टरकाते रहे। बार बार  सगीर खान व निदेशक जमील अहमद से सम्पर्क करता रहा तो यह लोग पूर्व में आश्वासन देते रहे। लेकिन बाद में धमकी देने लगे कि तुम हमें जानते नहीं हो, जब मेरे द्वारा पुलिस में रिपोर्ट और कोर्ट केस की बात की तो बिल्डर्स पर धमकाने व जान से मारने की धमकी देने का  आरोप है। एसएसआइ अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।  इससे पूर्व भी सामिया प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हो चुके हैं। अब तक 8 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी