खटीमा में लगाया गया स्वरोजगार मेला

Spread the love

खटीमा। विकासखंड में बृहस्पतिवार को स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) तथा अति सूक्ष्म (नैनो) योजना के अंतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन संबंधित विभाग, बैंकों तथा आवेदकों के साथ संयुक्त रूप से स्वरोजगार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला उद्योग केंद्र उधम सिंह नगर के महाप्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वरोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कैंप में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 22 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 12 आवेदन पत्रों का मौके पर ऑनलाइन कर बैंक शाखाओं को प्रेषित कर दिया गया है साथ ही शेष 10 आवेदन पत्रों की औपचारिकता पूर्ण कर आगे प्रेषित कर दिया जाएगा। कैंप में उपस्थित जागृति सेवा समिति के चेयरमैन लक्ष्मीकांत लोहनी ने स्वरोजगार से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया साथ ही उन्होंने बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जुड़कर लाभ कमाने हेतु प्रेरित किया। वहीं उद्यान, मत्स्य, पर्यटन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, डेयरी पशुपालन तथा अल्पसंख्यक विभाग आदि के उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने विभाग से स्वरोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं खराब मौसम और बारिश के चलते स्वरोजगार मेले में बहुत कम संख्या में लाभार्थी पहुंचे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी