चोरी की 14 बाइकों सहित पांच वाहन चोर गिरफ्तार

रूद्रपुर।  कोतवाली पुलिस ने लगे की फांस बने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की 14 बाइकों के साथ पांच चोरों को गिरफ्रतार किया है। बुधवार दोपहर को एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके और एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली में खुलासा किया।

 क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने टीम गठित कर वाहन चोर गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिये थे। जिसके तहत कोतवाली पुलिस की टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं का अवलोकन करते हुए सीसी टीवी कैमरों एवं अन्य स्रोतों से छानबीन की।  एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं को लम्बे समय से अंजाम दे रहे शिवम यादव उर्फ सिम्मी यादव पुत्र नैत्रपाल यादव निवासी वार्ड न0 14 शनि मंदिर के पास भदईपुरा ,सचिन पाल पुत्र उमा सिंह उर्फ बाबू राम निवासी वार्ड न0 16 गढ्ढा कालोनी थाना रुद्रपुर ,विशाल उर्फ झीगा पुत्र रामप्रसाद निवासी वार्ड न0 21 रम्पुरा ,सचिन यादव उर्फ छिद्दा पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी वार्ड न0 14 भदईपुरा ,भगवान बाबू शर्मा पुत्र रामदेव शर्मा निवासी वार्ड न0 12 दूधियानगर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिल और बाइक चोरी करने में प्रयुक्त किया जाने वाला कटर बरामद कर लिया। पकड़ने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमला हसन, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट, उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक संदीप शर्मा, कांस्टेबल अमित जोशी, महेन्द्र कुमार, विशाल रावत, दीप चन्द्र, चालक नरेश जोशी आदि शामिल रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी